फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की जेब ज्यादा ढीली करेगी चारधाम यात्रा

Fri, 08 Mar 2013 12:06 PM IST
ऋषिकेश/हेमवंती नंदन भट्ट/ आलोक पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल के दामों में बढ़ोतरी का असर इस बार की चारधाम यात्रा पर भी पड़ने वाला है। श्रद्धालुओं को बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जाने के लिए अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्री किराये में 10 से 12 प्रतिशत वृद्धि के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था समिति के मुताबिक इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में बैठक करके यात्री किराये में वृद्धि पर फैसला लिया जाएगा। समिति के सूत्र बताते हैं कि मई में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान बसों के किराये में हर धाम के लिए प्रति सीट सौ से डेढ़ सौ रुपये तक की वृद्धि की जा सकती है।

इस तरह तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जाना महंगा पड़ेगा। उधर, यात्रा रूट पर पड़ने वाले होटल, रेस्त्रां और गेस्ट हाउसों के दाम भी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इस बाबत अभी निर्णय नहीं लिया गया है। संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु गिरि ने बताया कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी से यात्रा के लिए किराये में बढ़ोतरी तय है। फिर भी कोशिश की जाएगी कि श्रद्धालुओं पर इसका न्यूनतम भार डाला जाए।
विज्ञापन


2012  में चार धाम यात्रा का रेट ( प्रति सीट)
एक धाम - 920
दो धाम -1240
तीन धाम -1900
चार धाम - 2180

दिल्ली-पंजाब के ट्रेवल एजेंट भी रजिस्ट्रेशन की फिराक में
समिति के मुताबिक बाहरी राज्यों से संचालित डग्गामार वाहन स्थानीय परिवहन कंपनियों के कारोबार को प्रभावित करते हैं। इस बार उत्तराखंड से जुड़े दिल्ली और पंजाब के ट्रेवल एजेंट वाहनों का उत्तराखंड में रजिस्ट्रेशन कराने की फिराक में हैं। ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन से पहले परिवहन निगम में वाहन स्वामी का सत्यापन कराना होगा लेकिन राज्य में 15 साल के निवास की शर्त भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें