फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संवाद : देश की तरक्की में हाथ बटाएं नौजवान

Sat, 19 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा ​शिव श​क्ति प​ब्लिक स्कूल में युवा संवाद में मौूजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
धारचूला/देवीधुरा। नेहरू युवा केंद्र और वरदान सेवा संस्था की ओर से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ और योगेश जोशी स्मृति शिवशक्ति पब्लिक स्कूल में हुए युवा संवाद में नौजवानों से अपने भविष्य निर्माण के साथ देश के विकास में योगदान देने की अपील की गई। पिथौरागढ़ में कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य कमल महरा, पत्रकार राकेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश धामी, शिक्षक नंदकिशोर पाठक ने जी -20 के गठन, उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी। प्रमुख धन सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के 2047 में भारत को विकसित बनाने के आह्वान को पूरा करने के लिए एक सूत्र में जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। छात्र रोहित दानू, पायल रौतेला, सोनिया धामी, दीप्ति नेगी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता वरदान सेवा संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने की। इस दौरान नरसा आगरी, विमल धामी, मानमती, हिमांशु, उमेद प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
देवीधुरा में योगेश जोशी स्मृति शिवशक्ति पब्लिक स्कूल मेें हुए युवा संवाद कार्यक्रम में नौजवानों को अपने भविष्य निर्माण के साथ देश के विकास में योगदान करने की प्रेरणा दी गई। सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी ललित मोहन पांडे, बृजमोहन जोशी, कृष्ण चंद्र और रंजीत सिंह ने पंचप्राण के अंतर्गत युवाओं को देश की तरक्की और समाज में समरसता के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से हुए कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक आशीष पाल सहित कई अतिथियों ने युवाओं के मुद्दों पर मंथन किया। पब्लिक स्कूल समिति की संरक्षिका गीता जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में गौरव नाथ, नवल परिहार, आर्यन पांडे, विजय जोशी, नवनीत सिंह, हिमांशु सिंह, ललित बिष्ट, नवल सिंह, पुष्कर सिंह, मनीष, रेनु जोशी, मनीषा, संगीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें