फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वन विभाग ने मनिहारगोठ में जब्त की आरा मशीन

Sat, 19 Aug 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मनिहारगोठ में अवैध आरामशीन में पकड़ी लकड़ी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ में लंबे समय से अवैध आरा मशीन में चिरान चल रहा था। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज और तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीम रेंज की संयुक्त टीम ने छापा मारकर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से पांच हार्स पावर की आरा मशीन, सागौन के अवैध लट्ठे और चिरान की हुई लकड़ी बरामद की गई। इसे विभाग ने सीज कर दिया है। अवैध मशीन चला रहा आरोपी छापामार कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ बाबू लाल और एसडीओ ममता चंद के निर्देश पर शारदा और खटीमा रेंज के वन कर्मियों की टीम ने गत शुक्रवार देर शाम मनिहारगोठ में मो. अलीम पुत्र मो. कलीम के घर में छापा मारा। वहां वन कर्मियों को घर के आंगन में बने टिनशेड में लगी पांच हार्स पावर क्षमता की अवैध आरा मशीन में सागौन के अवैध लट्ठों का चिरान होता मिला। छापा पड़ते ही मशीन संचालक अलीम मौके से फरार हो गया।
वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि मौके पर अवैध आरा मशीन के अलावा सागौन के दो अवैध लट्ठे और चिरान किए हुए सागौन के 35 फ्रेम बरामद हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भावअ 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 26 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, मुनेश सिंह राणा, खटीमा रेंज के वन दरोगा विनोद कुमार, वन वीट अधिकारी निर्मल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें