फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंगलिंग से युवाओं को मिलने लगा रोजगार

Fri, 10 May 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन गिरीश सिंह बिष्ट चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिले के पंचेश्वर में महाकाली नदी में एंगलिंग करता विदेशी एंगलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक साल पूर्व पंचेश्वर सहित पूरे उत्तराखंड में एंगलिंग (मत्स्य आखेट) पर लगा प्रतिबंध के हटने के बाद चंपावत जिले के पंचेश्वर में एंगलिंग की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। सरयू और महाकाली नदी के तट देशी विदेशी एंगलरों से गुलजार हो गए हैं। देश विदेशों से पर्यटकों का आना और बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व उत्तराखंड में एंगलिंग को वन विभाग से पृथक कर इसके संचालन का जिम्मा मत्स्य विभाग को दिया गया है। मत्स्य विभाग की ओर से समूचे उत्तराखंड में जहां-जहां भी एंगलिंग हो सकती थी, उन स्थलों का चयन कर स्थानीय युवक मंगल दल एवं स्वयं सहायता समूह को लॉटरी के माध्यम से आवंटित कर दिया है।

पंचेश्वर क्षेत्र में ग्राम मल्ला खाईकोट, ग्राम निडिल और ग्राम तारागढ़ा (पिथौरागढ़) के युवाओं की ओर से पर्यटकों को एंगलिंग का परमिट दिया जा रहा है। इससे एक ओर स्थानीय नवयुवकों को रोजगार मिल रहा है और साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी सिंगल विंडो के तहत पंचेश्वर में ही परमिट मिल जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय युवक ओंकार सिंह धौनी ने बताया कि नई नीति से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं और उन्हें अब घर पर ही रोजगार मिल रहा है।

अब तक 82 पाउंड वजनी मछली पकड़ने का है रिकार्ड
चंपावत। पंचेश्वर के संगम क्षेत्र में महाशीर प्रजाति की अधिकतम वजनी मछली को अपने कांटे में फंसाने के लिए पूरे दुनिया के लोग एंगलिंग करने आते हैं। यहां राष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। एंगलिंग में रुचि रखने वाले पंचेश्वर खिंचे चले आते हैं। यहां महाशीर प्रजाति की सबसे अधिक वजनी मछली पकड़ने के लिए एंगलरों में होड़ लगी रहती है। अब तक स्थानीय गाइड होशियार सिंह द्वारा 82 पाउंड वजनी गोल्डन महाशीर मछली पकड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मत्स्य विभाग ने एंगलिंग के लिए पंचेश्वर क्षेत्र में सरयू और काली नदी को 6 बीटों में बांटा है। पंजीकृत फर्मों, स्वयं सहायता समूह और युवक मंगल दलों से 6 बीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें से 4 बीटों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक बीट में वन भूमि होने के कारण निविदा नहीं हो पाई। तीन बीटों पर एंगलिंग शुरू हो गई है। शेष दो पर आवेदन नहीं आए थे। - त्रिभुवन मौर्या, जिला मत्स्य निरीक्षक, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें