फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब पर भारी पड़ रही पेयजल किल्लत 

Fri, 10 May 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन सुरेंद्र राज लडवाल  पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा और यमुना नदी के उद्गम वाले उत्तराखंड में लोगों को दिल्ली की तरह फ्री पानी तो छोड़िए, बेतहाशा बिल वसूलने के बावजूद जल संस्थान पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। चंपावत जिले में प्रति परिवार रोजाना औसतन 100 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। वहीं पाटी के कई हिस्सों में पानी की किल्लत की मार लोगों की जेबों पर पड़ रही है।

विज्ञापन


 पाटन गांव के प्रधान राकेश पाटनी, व्यापारी विक्रम रावत, नौकरीपेशा एसएस लडवाल, भुवन गहतोड़ी सहित पाटी क्षेत्र के कई लोग ऐसे हैं, जो हर हफ्ते दो हजार रुपये खर्च कर प्यास बुझा रहे हैं। मई के शुरू में ही पाटी में पानी की किल्लत बढ़ गई है। आपूर्ति एक पुरानी पेयजल योजना से हो रही है लेकिन इस योजना से कभी-कभी पानी मिलने से लोग दूसरे विकल्पों पर आश्रित हैं।

इलाके के कमजोर तबके के 113 परिवार नौले, हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। वहीं 11 परिवार ऐसे हैं जो पानी के लिए 13 किमी दूर धरौंज के स्रोत पर आश्रित हैं। लडवाल बताते हैं कि धरौंज से जीप से 3000 लीटर पानी लाने में प्रति सप्ताह 2000 रुपये खर्च हो रहे हैं। पानी भरने और आने-जाने में करीब साढ़े चार घंटे का समय लगता हैं। इस निजी वैकल्पिक उपाय पर इन परिवारों को पानी में ही 2000 रुपये प्रति सप्ताह खर्च करना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि पानी पर खर्च हो रही इस मोटी रकम की भरपाई दूसरे मदों में कटौती से हो रही है। 
विज्ञापन


पाटी क्षेत्र की 58 योजनाओं में 55 प्रतिशत तक पानी कम हो गया है। पाटी के लिए 14 किमी दूर केदारनाथ से पुरानी पेयजल योजना है जिससे इन दिनों 11 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है। जबकि यहां 200 से अधिक संयोजन हैं। इस वजह से पानी की किल्लत हो रही है। पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। चंद्रशेखर भट्ट, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, पाटी। 

कोरा पंपिंग योजना बनने से मिलेगी राहत 
चंपावत। पिछले साल अक्तूबर में देहरादून में हुई बैठक में कोरा नदी से बनने वाली पंपिंग योजना के निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल निगम के सहायक अभियंता महेंद्र मनराल ने बताया कि 4.78 करोड़ रुपये की इस पंपिंग योजना के बनने से पाटी ब्लॉक की पाटी, जौलाड़ी और झुलेड़ी ग्राम पंचायतों की 4854 आबादी को भरपूर पानी मिलेगा। पंपिंग योजना में 17 किमी लंबी लाइन और चार टैंकों का निर्माण किया जाएगा। प्रवीण पाटनी, शांति बिष्ट, शेखर पचौली, ईश्वरी दत्त, दीवान सिंह, नवीन भट्ट, भुवन चंद्र आदि का कहना है कि कोरा पंपिंग योजना का काम जल्द शुरू किया जाए ताकि पेयजल दिक्कत दूर हो सके। साथ ही इस योजना के पूरा न होने तक वैकल्पिक उपायों से पेयजल आपूर्ति की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें