फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पोस्टर प्रतियोगिता में नितिन और भाषण में भावना प्रथम

Fri, 04 Oct 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में मनोविज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। खुदकुशी के कारण और निवारण विषय पर आयोजित पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में नितिन और भावना प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा जोशी के नेतृत्व में आयोजित खुदकुशी के कारण और निवारण पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम नितिन चौबे, द्वितीय मुकेश कुमार, तृतीय सोनाक्षी राय रहीं। सांत्वना पुरस्कार प्रियंका जोशी, दीपा आर्या, मोनिका भट्ट को मिला। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम भावना चौहान, द्वितीय अर्पिता राय, तृतीय अंकिता चौबे रहे। सांत्वना पुरस्कार शाहनवाज, हिमानी गहतोड़ी, शोभा भट्ट, अग्रिमा पुनेठा, संजना बिष्ट, सोनी विश्वकर्मा, राहुल कुमार, नितिन चौबे को मिला। इस मौके पर डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. अपराजिता, डॉ. बृजेश कुमार ओली, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. नीरज कांडपाल, डॉ. स्वाति जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें