अपने मकान की छत पर नई टिन लगा रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
शहर के अंबेडकर नगर कॉलोनी में विजय वर्मा (30) पुत्र गयादीन रविवार को अपने घर की छत में नई टिल डाल रहा था कि टिन की धार से विद्युत मीटर की केबल कटने से करंट फैल गया। विजय इसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे फौरन सीएचसी ले गए। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल अरुण कुुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।