फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ले ली युवक की जान

Thu, 09 May 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवक शशि कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा के बीच सैनिक छावनी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे सीएसडी कैंटीन के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


टनकपुर के नायकगोठ निवासी शशि कुमार (30) पुत्र कैलाश राम बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक (यूके/18/ए/2945) से बनबसा की ओर से टनकपुर आ रहा था। हाईवे पर सेना की सीएसडी कैंटीन के पास सड़क किनारे लगे कैंटीन के बोर्ड से बाइक टकरा गई।

बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद बाइक के दो टुकड़े हो गए। छावनी गेट पर तैनात सैनिकों ने तुरंत घायल शशि को वाहन से संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ नरेश चंद, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इधर शशि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसा बनबसा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसके चलते वहां की पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें