फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा में युवाओं ने किया टीकाकरण केंद्र के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
देवीधुरा में युवाओं के लिए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के देवीधुरा में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए कोरोना टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग के लिए युवा मुखर हो गए हैं। युवाओं ने देवीधुरा में प्रदर्शन कर टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिभुवन चम्याल के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने देवीधुरा अस्पताल में 18 से 44 साल तक के युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में वाहनों के न चलने से लोगों को पाटी अस्पताल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीका लगाने के लिए स्लॉट बुक करने के बावजूद वाहन न मिलने से क्षेत्र के युवा टीका लगाने से वंचित रह जा रहे हैं। युवाओं का कहना था कि पाटी अस्पताल में टीका लगाने के लिए जाने में 20 से 25 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। युवाओं का कहना था कि देवीधुरा में टीकाकरण केंद्र खुलने से देवीधुरा क्षेत्र के अलावा रीठाखल, गागर, चौड़ागूंठ, तिमला, वालिक, कनवाड़, पखोटी और नैनीताल व अल्मोड़ा जिले से लगे महिलाओं और युवाओं को लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर गोविंद नौलिया, पूरन चम्याल, नवीन राम, योगेश वर्मा, प्रेम लाल वर्मा, गोकुल पांडेय, जीवन लमगड़िया, गिरीश जोशी, प्रवीण जोशी, भवान राणा, नंदी देवी, पार्वती देवी, शिब्बन राणा, पान सिंह राणा, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।
रंग लाया चौमेल के युवाओं का प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग को चामी चौमेल के युवाओं की ओर से किया गया प्रदर्शन रंग लाया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं की मांग पर चौमेल में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र खोलकर टीकाकरण शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट के एमएस डॉ. जुनैद कमर ने जीआईसी चौमेल में कोरोना टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर रोजाना टीकाकरण जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन 180 युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने क्षेत्रीय लोगों की ओर से स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया। (संवाद)
विज्ञापन

फोर्ती गांव में 93 वर्षीय भवानी आमा ने लगवाया टीका
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण का कार्य जारी है। इसके तहत फोर्ती गांव में 93 वर्षीय भवानी आमा को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल लोहाघाट के एमएस डा.जुनैद कमर के दिशा निर्देशन में वैक्सीनेटर ऑफिसर फार्मेसिस्ट सतीश चंद्र पांडेय ने ग्राम पंचायत फोर्ती में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर के दौरान 93 वर्षीय वृद्धा भवानी देवी को घर जाकर टीका लगाया। उनके साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर कीर्ति चंद्र ओली, शेखर पुनेठा, योगेश सुतेड़ी और आशा वर्कर आदि मौजूद रहे। इसी दौरान 86 वर्षीय चनी देवी और सन 1965 के भारत पाक युद्ध में गोली लगकर घायल हुए जांबाज बुजुर्ग हीरा बल्लभ सुतेड़ी को भी घर जाकर टीका लगाया।(संवाद)
दुर्गम कठौल में टीकाकरण के लिए रवाना हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम
टनकपुर (चंपावत)। सुगम क्षेत्रों के साथ ही अब दुर्गम क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण तेजी से शुरू हो गया है। बुधवार को तहसील के दुर्गम क्षेत्र डांडा-ककनई में कैंप लगाकर टीकाकरण किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम कठौल, बुडम के ग्रामीणों को टीका लगाने के लिए भेजी गई है।
सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल कठौल में कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए टीम को वैक्सीन की करीब 70 डोज लेकर भेजा गया है। टीम के देर रात तक लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 जून को राइंका कठौती ककनई मल्ली में टीका लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें