फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में सीएम की 95 धोषणाओं में से 62 घोषणाएं हुई पूरी

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से की गई सभी घोषणाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री की 95 घोषणाओं 62 ही पूरी हो पाई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिन घोषणाओं में वर्तमान तक भी स्वीकृति शासन से प्राप्त नहीं हुई है उन्हें शासन से स्वीकृति प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करने के साथ ही पत्राचार भी किया जाए। लोनिवि से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन सड़कों के निर्माण में वर्तमान तक ग्रामीणों के आपसी विवाद, समरेखण व अन्य किसी प्रकार के कारणों से डीपीआर तैयार नहीं हो पा रही है, ऐसे प्रकरणों में संबंधित एसडीएम, वनाधिकारी, लोनिवि के अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर विवाद का समाधान कर सड़कों का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें।
उन्होंने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और समय-समय पर कार्य स्थलों का सभी अधिकारी औचक निरीक्षण करें। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीईओ आरसी पुरोहित, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीएस जंगपांगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी प्रकरणों को गंभीरता से लें अधिकारी
चंपावत। जिला सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण संबंधी बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के जो भी प्रकरण हैं उनको सभी अधिकारी गंभीरता लें, ताकि कोई भी जन कल्याणकारी योजना वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो जाती है उन सड़कों पर कार्य शुरू किया जाय। जिन स्वीकृत कार्यों में संयुक्त निरीक्षण किया जाना है उनका तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बताया गया कि पीएमजीएसवाई में एक प्रस्ताव विभाग और एक नोडल कार्यालय पर लंबित है। 17 प्रस्तावों पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस पर डीएम ने पीएमजीएसवाई चंपावत और लोहाघाट खंड को निर्देश दिए कि लंबित प्रस्तावों की आपत्तियों के निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीईओ गोपाल दत्त पांडेय, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी, ईई लोनिवि एमसी पांडेय, ईई पीएमजीएसवाई अरविंद जोशी, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, ईई सिंचाई भुवन पांडेय मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें