फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल हीरोज और वाराणसी का अगले चक्र में प्रवेश

विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में काली कुमाऊं ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमें गढ़वाल हीरोज ने अलवर सिटी और वाराणसी ने आईएफसी नोएडा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एकतरफा रहा। गढ़वाल हीरोज की टीम ने अलवर सिटी को सात-शून्य से रौंद दिया। मैच का पहला गोल शशांक ने 18 वें मिनट में किया। इसके बाद नवीन ने 30वें, निर्मल ने 34वें व 37वें, गौरव ने 45वें मिनट में गोल कर टीम को पांच-शून्य की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी गढ़वाल हीरोज का दबदबा कायम रहा।
निर्मल ने 49 वें और शक्ति ने 59 वें मिनट में गोल दाग कर टीम को निर्णायक सात-शून्य की बढ़त दिला दी। अलवर सिटी की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं मार सका। वहीं दूसरा मुकाबला वाराणसी और आईएफसी नोएडा के मध्य खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया। पहले हाफ की समाप्ति के ठीक पहले वाराणसी से प्रवेश ने गोल कर टीम का खाता खोला।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में भी वाराणसी का दबदबा कायम रहा। 48वें मिनटमें कमल ने गोल कर बढ़त दो-शून्य कर दी। आईएफसी नोएडा के आशीष ने 64 वें मिनट में गोल कर टीम को मुकाबले पर ला दिया लेकिन वाराणसी के विक्रम ने 70वें मिनट में एक और गोल कर नोएडा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन वीरेंद्र मनवाल और मनोज रहे।
फोर्थ आफीशियल संदीप पोखरियाल रहे। अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने आंखों देखा हाल सुनाया। इससे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा नेता प्रकाश हरबोला, शंकर पांडेय व वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें