चंपावत में पूल्ड आवास के समीप रिवर क्रासिंग का प्रशिक्षण हासिल करती युवती।
- फोटो : CHAMPAWAT
बीएडीपी योजना के तहत पूल्ड आवास और सैदोलाबोरा की पहाड़ी में 16 दिनी रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रथम चरण में युवाओं को साहसिक खेलों का परिचय, साहसिक खेलों में उपयोग होने वाले उपकरणों का परिचय, शिलारोहण, रिवर क्रासिंग, प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर बनाने की विधि सिखाई गई।
इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। रियल ऐडवेंचर संस्था की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में 30 युवक-युवतियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में माउंटेन बाइकिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी, धन सिंह, राजू, सुरेश भट्ट, सुनील जोशी, ज्योति रौंकोली आदि मौजूद रहे।