फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
स्मैक के साथ दबोचा गया आरोपी और पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को पुलिस ने 7.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक सवार युवक स्मैक लेकर टनकपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर ज्ञानखेड़ा के समीप चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकर तलाशी ली तो उसकी जेब से 7.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम डियूरी का निवासी वाहिद खां है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की बाइक (यूपी 26 पी/2247) को सीज कर उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत जेल भेजा गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी बनबसा और टनकपुर में नानकमत्ता निवासी कई युवक स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज के अलावा कांस्टेबल शाकिर अली, बिहारी लाल और उमेद सामंत शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें