फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओबी की शाखा बंद की गई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
बनबसा फागपुर में बीओबी के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा बंद होने की सूचना पर ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने बीओबी के प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन में बीओबी की शाखा बंद करने पर बैंक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामप्रधान हर्ष बहादुर चंद के नेतृत्व में ग्रामीण बीओबी की फागपुर शाखा में एकत्र हो शाखा के बंद होने एवं खातों के बीओबी मेन ब्रांच बनबसा में शिफ्ट करने के खिलाफ लामबंद हो गए। उन्होंने बीओबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि अंबेडकर ग्राम फागपुर में संचालित हो रही बीओबी की शाखा में करीब तीन हजार लोगों के खाते हैं। बैंक में फागपुर, भजनपुर, चंदनी, सैलानीगोठ, सेना छावनी, केवि कर्मियों आदि के खाते हैं। बैंक की शाखा बंद होने से उक्त गांवों के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शाखा बंद करने पर बैंक आफ बड़ौदा का बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन में फागपुर के प्रधान हर्ष बहादुर चंद, चंदनी के प्रधान अनिल प्रसाद, भजनपुर की प्रधान गंगा विश्वकर्मा, उपप्रधान खुशाल राम, जगदीश सिंह, हरीश चंद, दीवानी मेहरा, जानकी देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
कोट....
उच्च प्रबंधन के निर्देशों के तहत फागपुर की शाखा बंद की जानी है एवं ग्राहकों के खाते बनबसा स्थित बीओबी में स्थानांतरित किए जाने हैं। लेकिन यहां संचालित होने वाला ग्राहक सेवा केंद्र कार्य करता रहेगा, जिससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र, शाखा प्रबंधक बीओबी, फागपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें