चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलथी पुलिस ने 18 सितंबर को चेकिंग के दौरान 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलथी पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस 18 सितंबर को चलथी चौकी पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी तरुण सिंह ग्वाल (25), निवासी वार्ड नंबर चार, घंटाघर, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।