लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमैटिक्स (स्टेम) ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के 40 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष वर्मा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. एके मिश्रा, केएस ऐरी, डॉ. एके शर्मा ने विज्ञान, गणित, इजीनियरिंग और तकनीकी को छात्र छात्राओं के लिए काफी उपयोगी बताया। ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में बाराकोट के हिमांशु, चंपावत की लक्ष्मी बोहरा, लोहाघाट के सचिन राय, पाटी के मयंक सिंह ने पहला, बाराकोट की दिया तिवारी, चंपावत के हिमांशु सिंह, लोहाघाट के शिवम ने दूसरा, बाराकोट के आदित्य सिंह, चंपावत के प्रियांशु जोशी, लोहाघाट की खुशी राय, पाटी से प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हाईस्कूल पाडासोंसेरा के हिमांशु अधिकारी, दूसरा स्थान जीआईसी डोबाभागू की दिया तिवारी, तीसरा स्थान जीआईसी मऊ के आदित्य सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। डॉ. एके मिश्रा, डॉ.पारूल शर्मा, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. एलएस यादव, लता आर्या, कृष्ण सिंह ऐरी, नवीन ओली, मंजू मेहता, भगवती जोशी आदि ने सहयोग किया। संचालन शिवराज सिंह तड़ागी ने किया। संवाद