लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चंपावत जिले के दो कराटे खिलाड़ियों ने पदक झटके हैं।
कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि अनामिका बिष्ट ने अंडर 47 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता और दीपांशु जोशी ने अंडर 63 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अनामिका और दीपांशु की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
एसडीएम सदर अनुराग आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, तहसीलदार जगदीश नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा कराटे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि ने बधाई दी है। संवाद