चंपावत। जिले से दो एसीएमओ समेत सात चिकित्सकों का स्थानांतरण हो गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा। सात चिकित्सकों के बदले जिले को मात्र दो विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं।
उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने निर्देश जारी कर चंपावत के एसीएमओ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट को हल्द्वानी उप जिला अस्पताल, डॉ. रश्मि पंत को एनएचएम की प्रभारी निदेशक देहरादून भेजा है। जिला अस्पताल चंपावत की पैथोलॉजिस्ट डॉ. राशी भटनागर को उप जिला अस्पताल हल्द्वानी भेजा है। हल्द्वानी महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू अग्निहोत्री को जिला अस्पताल चंपावत और अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल से उप जिला लोहाघाट अस्पताल स्थानांतरित किया है।
डॉ. अभिषेक पांडे को टीवी क्लीनिक चंपावत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गर्मपानी और डॉ. ममता राणा को जिला अस्पताल चंपावत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साधुनगर नानकमत्ता, फिजिशियन डॉ. यश मोहन सोनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए भिंगराड़ा जिला अस्पताल चंपावत से जिला चिकित्सालय टिहरी गढ़वाल और डॉ. रवि कुमार को जिला अस्पताल चंपावत से उप जिला अस्पताल खटीमा भेजा गया है।