फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: समवाय एफ ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 31 Mar 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी में कैंपन ओजस 2025 के तहत अंतर समवाय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मैच में समवाय एफ ने समवाय ए टीम को दो विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

वाहिनी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशानिर्देश पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समवाय एफ टीम और समवाय ए टीमों के बीच खेला गया। समवाय ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इसके जवाब में समवाय एफ टीम दो गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। अंपायर उपनिरीक्षक जीडी ओम प्रकाश नौटियाल, उप निरीक्षक दूर संचार सुरेंद्र सिंह रहे। विजेता टीम को द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप सेनानी जीडी संजय कुमार भारद्वाज, राजकुमार बोहरा, गौरव कुमार, अनिल कुमार ,बालकृष्ण, मनमोहन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें