लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायट के विज्ञान प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने मॉडल तैयार करने की विधियां बताईं। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विधि पंत, पूजा पांडेय, मंजीत, संदीप, प्रमोद, पवन पांडेय, नितिन सुतेड़ी, सपना टम्टा, संजय पांडेय, गौरव जोशी, अनुज कुमार, रहनुमा, मनोज मेहता अव्वल रहे, जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी, नवीन उपाध्याय, डॉ. आशुतोष वर्मा निर्णायक रहे। आयोजन में कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ. अरुण कुमार तलनिया, शिवराज सिंह तड़ागी आदि रहे।