फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवाओं को वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट की मिली सौगात

Mon, 24 Feb 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी की ओर से नेपाल सीमा से सटे ग्राम मनिहारगोठ में स्थानीय युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया। इससे युवा अब इन खेलों में अपना कौशल निखारने लगे हैं।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार 57वीं बटालियन एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशन में वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया। इस पहल से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक, कौशल को निखारने और शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बीच बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। वहां ग्राम पंचायत की प्रशासक आयशा खातून, मोहम्मद जमीर, फकरुदीन, पूर्व प्रधान जावेद हुसैन और एसएसबी के निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक कोमल सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह, जितेन गोहाई, संजय शाह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें