फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कुल्याल गांव को हराकर लधौली टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 24 Jan 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हेल्थ एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित लधियाघाटी प्रीमियर लीग नौ में शनिवार को कुल्याल गांव और लधौली के बीच खेला गया। लधौली ने कुल्याल गांव को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमलेश भट्ट, प्रकाश बगोटी, लक्ष्मण बोहरा और विशिष्ट अतिथि यशपाल बिष्ट, सुमित राणा, हरीश बिष्ट, हिमांशु जोशी, गंगा प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया। कुल्याल गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। कुल्याल गांव से डेनिस ने 33 रन, मुकेश ने 20 बनाए। लधौली से अंकित ने तीन, आशीष ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लधौली ने 15.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मैच जीता। लधौली से राजु ने 46, कपिल ने 35 रन बनाए। निर्णायक प्रदीप गोस्वामी, अजय मेहता रहे। स्कोरर आलोक बोहरा रहे। आंखों देखा हाल कुंदन बोहरा, लक्ष्मण मेहता और त्रिलोक मेहता ने सुनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें