फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, टनकपुर की 11 और बनबसा की सात टेबल लगेंगी, फैसला कल

Fri, 24 Jan 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

नगर निकाय चुनाव में प्रशासन की ओर से डिग्री काॅलेज टनकपुर में बने स्ट्रांग रूम में बृहस्पतिवार देर रात मतपेटियां पहुंचते ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसके साथ ही काॅलेज में मतगणना स्थल भी तैयार हो गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नगर निकाय चुनाव में प्रशासन की ओर से डिग्री काॅलेज में बने स्ट्रांग रूम में बृहस्पतिवार देर रात मतपेटियां पहुंचते ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसके साथ ही काॅलेज में मतगणना स्थल भी तैयार हो गया। शनिवार को टनकपुर पालिका के लिए 11 टेबल और बनबसा के सात वार्ड के लिए सात टेबल में सुबह से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इस बीच डिग्री काॅलेज में मतगणना के लिए 150 कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस बार टनकपुर पालिका चुनाव में 17 बूथों में कुल 14826 मतदाताओं में से 10481 ने वोट डाले जो 70.69 रहा। देर रात तक मतदान हुआ। आरओ एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि टनकपुर के आईटीआई मतदान केंद्र पर लंबी लाइन होने से बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे सबसे देर में मतदान पार्टी स्ट्रांग रूम पहुंची। बनबसा की पोलिंग पार्टिंयां देर शाम सात बजे तक पहुंचीं। गणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच शुक्रवार को शिक्षा विभाग के डाॅ. एमपी जोशी, आरओ एसडीएम आकाश जोशी ने मतगणना में लगने वाले कर्मियों को व्गावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान टनकपुर और बनबसा के सभी आरओ और अधिकारी मौजूद रहे।

जीत हार के आकड़ों का गुणा भाग करने में लगे रहे समर्थक

विज्ञापन

टनकपुर पालिका चुनाव में अधिक मतदान होने के आकड़े आते ही प्रत्याशी और समर्थक शुक्रवार को दिन भर जीत हार के कयास लगाते नजर आए। अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विपिन कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा, मोहम्मद उमर, निर्दलीय गंगा गिरि गोस्वामी, नासिर हुसैन, विनोद सिंह, मोहम्मद हारुन मैदान में हैं। जबकि 11 वार्ड के सभासद पद पर 43 प्रत्याशियों का फैसला मतपेटी में बंद है। जो शुक्रवार को सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें