बनबसा (चंपावत)। पुराने जगबुड़ा पुल के पास कपड़े धोने गई एक युवती की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद युवती का शव पानी से बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बनबसा के पचपकरिया गांव निवासी सरिता (28) पुत्री रोशन लाल पुराने जगबुड़ा पुल के पास कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने उसका शव पानी से बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद युवती का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।