पाटी में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी पाटी प्रांगण में आयोजित ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता यंग स्टार क्लब नानकमत्ता ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नानकमत्ता ने हल्द्वानी को 3-2 से पराजित किया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने किया।
इस मैच में नाननमत्ता के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। समापन में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 5500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक रमेश भट्ट, रवीश पचौली, नरेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय थे। आंखों देखा हाल विक्रमनाथ गोस्वामी ने सुनाया। स्कोरर सागर मौनी व अमित लडवाल थे। इस मौके पर चंद्रमोहन लडवाल, प्रवीन पाटनी, सूरज मौनी, ललित पाटनी, संजय पाटनी, सागर मौनी, विक्रम गोस्वामी, अमित लडवाल, संजय फर्त्याल आदि ने सहयोग किया।