फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग स्टार क्लब नानकमत्ता ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता 

Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी पाटी प्रांगण में आयोजित ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता यंग स्टार क्लब नानकमत्ता ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नानकमत्ता ने हल्द्वानी को 3-2 से पराजित किया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने किया।
विज्ञापन


इस मैच में नाननमत्ता के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। समापन में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 5500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक रमेश भट्ट, रवीश पचौली, नरेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय थे। आंखों देखा हाल विक्रमनाथ गोस्वामी ने सुनाया। स्कोरर सागर मौनी व अमित लडवाल थे। इस मौके पर चंद्रमोहन लडवाल, प्रवीन पाटनी, सूरज मौनी, ललित पाटनी, संजय पाटनी, सागर मौनी, विक्रम गोस्वामी, अमित लडवाल, संजय फर्त्याल आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें