फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तुम राखो लाज हमारी नाथ...

Thu, 19 Oct 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। कोट अमोड़ी की रामलीला में बुधवार को लीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट ने किया। यहां धनुष यज्ञ से लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। इ
विज्ञापन

स दौरान राजा जनक की सभा में देश-विदेश से पहुंचे राजाओं की ओर से धनुष नहीं टूटने पर जनक का चिंतित होना, पृथ्वी को क्षत्रियहीन बताया गया। जनक की बातें सुनते ही लक्ष्मण का क्रोधित होना, राम का विश्वामित्र मुनि से आज्ञा पाकर धनुष को तोडऩा, धनुष टूटने के बाद परशुराम का जनक की सभा में पहुंचकर क्रोधित होना और लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष लालमणि भट्ट, सुरेश भट्ट, बलदेव भट्ट, दुर्गा दत्त भट्ट, दिनेश भट्ट, ललित भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। धौन, दियूरी, फुलारागांव, मल्लीहाट आदि स्थानों में भी रामलीला का मंचन जारी है।
विज्ञापन

कैकई ने भरत के लिए राज और राम के लिए मांगा वनबास
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में चल रही रामलीला के चौथे दिन मंथरा कैकेयी संवाद के बाद कैकई का दशरथ से राम के लिए वनवास और भरत के लिए राज गद्दी मांगने की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान अध्यक्ष सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक रहे।
लीला में मंथरा कैकई संवाद, कोप भवन में दशरथ-कैकई संवाद का बेहतर मंचन किया गया। दशरथ के पात्र जगदीश जोशी और कैकई के पात्र जितेंद्र पुनेठा, इधर कर्णकरायत में अध्यक्ष कैलाश मुरारी के दिशा निर्देशन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें