फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने शारदा फिर भी लोग प्यासे

Sun, 28 Jun 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक वार्ड और मनिहारगोठ गांव में बीते एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग है कि लोगों की परेशानी को समझ नहीं पा रहा है। बीते 15 दिनों से लोगों के घर में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के गत 14 और 15 जून के दौरे को लेकर सतर्क जलसंस्थान ने पेयजल से संकट ग्रस्त क्षेत्रों में पानी की समस्या पैदा नहीं होने दी, लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा निपटने के बाद शहर की जनता फिर पानी का रोना रोते नजर आ रही है। शहर के वर्मा लाइन वार्ड और मनिहारगोठ क्षेत्र की पेयजल लाइन में एक पखवाड़े से पानी का एक बूंद नहीं टपका है। जल संस्थान अब भी प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति कर रहा है। जल संस्थान के एई प्रेमजी श्रीवास्तव का कहना है कि पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दोनों प्रभावित क्षेत्रों में जल्द जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इधर विभाग के जेई बीआर कुवार्बी का कहना है कि वर्मा लाइन की पेयजल लाइन को नए नलकूप से जोड़ दिया गया है, मनिहारगोठ पेयजल लाइन को भी जल्द नए ट्यूबवेल की लाइन से जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद दोनों प्रभावित क्षेत्रों में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें