फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अस्पताल के खर्चे पर जरूरतमंदों का कराया जा रहा है एक्स-रे

Wed, 24 Dec 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत)/लोहाघाट । उपजिला अस्पताल लोहाघाट में एक्स-रे मशीन खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मशीन ठीक नहीं होने के कारण लोगों के एक्सरे न हीं हो सके। अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों अस्पताल के खर्चे पर स्थानीय स्तर पर एक्सरे कराया जा रहा है। जबकि अन्य को चंपावत अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि लोहाघाट अस्पताल में एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी के चलते बीते 10 दिनों से असुविधा हो रही थी। समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मशीन के पार्ट्स का आर्डर पहले ही दे दिया था, लेकिन पार्ट्स नहीं आने के कारण समस्या बरकरार है। कई लोग एक्सरे प्राइवेट अस्पताल में करवा कर अपना इलाज करा रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि एक्स-रे मशीन खराब होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों का एक्सरे अस्पताल के खर्च पर स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। जबकि अन्य को चंपावत जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सोमवार तक एक्सरे मशीन ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें