फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मैदान में ठिठुरन तो पहाड़ी में गुनगुनी धूप

Wed, 24 Dec 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र में कोहरे ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी है। ठिठुरन के कारण ठंड का अधिक एहसास हो रहा है। जबकि पहाड़ी क्षेत्र में गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है। बाराकोट क्षेत्र में कोहरा छाए रहने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को टनकपुर और बनबसा में सुबह कोहरा छाया रहा। करीब आठ बजे कोहरा कुछ कम हुआ लेकिन सूर्य देव की दर्शन पूरे दिनभर नहीं हुए। इससे लोगों को सुबह से ही अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। चंपावत में सुबह और शाम ठंड बरकरार है। नगर में मौसम साफ रहने और खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। बाराकोट क्षेत्र में सुबह कोहरा छाए रहने से वाहन चलाना बेहद मुश्किल रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। सुबह कोहरे के चलते रात महसूस हो रही है। दूर-दूर तक कुछ नहीं दिख रहा है। चंपावत में सुबह का अधिकतम तापमान छह डिग्री तो न्यूनतम दो डिग्री पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें