फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीगांव में सात दिनी भागवत कथा शुरू

Fri, 19 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कलीगांव के शिव मंदिर में सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। शुक्रवार को ऋषेश्वर महादेव मंदिर से बड़ी संख्या में आंचलिक परिधान पहनकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शिवालय, शीतला माता मंदिर, रायचक्की, मीनाबाजार, हथरंगिया होते हुए गांव के शिव मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन


कलश यात्रा में कलीगांव, टूंणा, सेरीगैर, नगर के सैकड़ों लोग शामिल थे। कथा के मुख्य आयोजक ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने बताया कि कथा का वाचन आचार्य राकेश डुकलान कर रहे हैं। संगीतमय कथा का पारायण 26 अगस्त को भंडारे के साथ होगा। पुरोहित गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय, रविंद्र ध्यानी, शिवशक्ति पुजारी, नारायण पुजारी आदि ने अनुष्ठान कराए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें