फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जंगल दिखाकर बताई जैवविविधता

Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में पर्यावरण से संबं​धित कार्यशाला में मौजूद छात्र और अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में ईको क्लब और स्वयंसेवी संस्था हैजालो की दो दिनी कार्यशाला हुई। इसमें हैजालो संस्था के प्रतिनिधि मानवेंद्र और बोंबिल ने कहा कि वनों को जानना और बचाना जरूरी है। इससे पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिलती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज और रायनगर चौड़ी गांव से लगे जंगल का भ्रमण करा वहां की जैवविविधता बताई गई।
विज्ञापन

जापानी तकनीक का उदाहरण देकर बताया गया कि घने जंगल में सूर्य की किरणें मानव शरीर को ज्यादा ऊर्जा देंगी। प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. वंदना चंद, डॉ. अनीता टम्टा, चंद्रा जोशी, अंशिका भट्ट, कविता कोठारी, डॉ. भूप सिंह धामी आदि थे।

छात्र-छात्राओं को जागरूक किया

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस ने एशियन एकेडमी चौकोड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग कर जरूरी जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियम, बाल अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीके, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें