फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बूथ सशक्तीकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला

Thu, 27 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बूथ सशक्तीकरण को लेकर बुधवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता दायित्वधारी किरन देवी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोगों से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, गौरव पांडे, सचिन जोशी, मोहन पाटनी, राजू गड़कोटी, देवेंद्र अधिकारी, बलवंत गिरी, चंद्रकला मेहरा, मीरा माहरा, महेश बोहरा, आनंद राय, गिरीश माहरा, पान सिंह बोहरा, वीरेंद्र सिंह बोहरा, दीप कमल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें