फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच किमी चलते ही खराब हुई रोडवेज बस, 26 यात्री परेशान

Thu, 27 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ में रोडवेज बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। बरेली के लिए 26 यात्रियों को लेकर रवाना हुई लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस महज पांच किलोमीटर दूर मानेश्वर के पास पहुंचते ही खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस के इंतजार में काफी देर तक परेशान होना पड़ा। दूसरी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोहाघाट डिपो से यूके 07 पीए 4304 नंबर की रोडवेज बस 26 यात्रियों को लेकर बरेली के लिए रवाना हुई। बस लोहाघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर मानेश्वर के पास पहुंची ही थी कि रेडिएटर के साइड में लगी होज पाइप फट गई। इससे रेडिएटर लीक होने लगा। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान बस में 26 यात्री सवार थे। उन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर डिपो से दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
-
वर्जन :
बस के रेडिएटर के साइड में लगी होज पाइप फट गई थी। इससे रेडिएटर लीक होने लगा जिसके चलते चालक को बस सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ी। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। - राम स्वरूप सिंह, जूनियर फोरमैन, लोहाघाट डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें