फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पूर्व संपन्न किए जाएं निर्माण कार्य : स्वाति

Mon, 17 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा में तीन दिनी भ्रमण के बाद यूपी की बाढ़ नियंत्रण और कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वाति सिंह सोमवार को लखनऊ लौट गई। इससे पूर्व उन्होंने बनबसा में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को बरसात से पहले समस्त निर्माण कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

स्वाति सिंह यहां पर निजी भ्रमण पर थीं। सोमवार को उन्होंने शारदा बैराज के आसपास बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद शारदा बैराज के अप और डाउन स्ट्रीम में काफी कटाव हो गया था। यदी समय रहते उपचार नही किया जाता तो बैराज, शारदा नहर और आवासीय परिसर को नुकसान पहुंचना तय था। मंत्री ने बनबसा स्थित सैलानी स्पर के मध्य निर्माणाधीन तीन स्टैंड निर्माण परियोजना, बनबसा स्पर के सुरक्षात्मक कार्यों और बैराज के डाउन स्ट्रीम के दाहिने तट पर सिल्ट इजेक्टर टेलरेस चैनल के क्षतिग्रस्त एप्रेन मरम्मत कार्य आदि का जायजा लिया। इस मौके पर यूपी सिंचाई विभाग के ईई दीपक यादव, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें