मजदूर दिवस पर टनकपुर पावर स्टेशन स्थित एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन और इंटक से संबद्ध शारदा वैली कर्मचारी संघ ने कई कार्यक्रम किए। नारेबाजी कर मजदूर एकता कायम रखने की अपील करते हुए श्रमिक हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र चंद की अध्यक्षता और महामंत्री देवेश शर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की सार्थक भूमिका के बिना देश और समाज का विकास संभव नहीं है। सामाजिक सुरक्षा सहित सभी न्यूनतम सुविधाओं को देने की मांग की गई।
काम के दौरान हताहत हुए दुनियाभर के मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डीसी लोहनी, पीसी पांडे, छवि पोखरिया, विजय खाती, नसीम अहमद, बीडी पांडे आदि मौजूद थे। उधर, शारदा वैली कर्मचारी संघ अध्यक्ष लक्ष्मण धामी की अध्यक्षता और महामंत्री तिलकराज बिष्ट के संचालन में एनएचपीसी में संविदा मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान बंशीधर रुवाली, एमसी भट्ट, गोपाल चंद, केशव सिंह थलाल, अमित कुमार, संतोष मिश्रा, आरएस राणा, तारा नेगी, नरेंद्र थलाल, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे।