फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: सतगढ़ के पास सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, आज से दिन में तीन बार बंद रहेगा पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच

Mon, 20 Feb 2023 06:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

इन दिनों एनएच पर चौड़ीकरण से छूटे स्थानों पर कटिंग की जा रही है। पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर गुड़ौली-बंदरलीमा के पास सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर सोमवार से सतगढ़ के पास सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इस कारण सुबह, दोपहर, शाम को यातायात के लिए मार्ग बंद रहेगा। लोगों को इस एनएच पर पांच मार्च तक तय कार्यक्रम के अनुसार वाहनों का संचालन करना पड़ेगा। आपातस्थिति में अन्य वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन


इन दिनों एनएच पर चौड़ीकरण से छूटे स्थानों पर कटिंग की जा रही है। पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर गुड़ौली-बंदरलीमा के पास सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। सतगढ़ के पास भी सड़क कटिंग होनी है लेकिन यातायात के कारण कई बार कटिंग के कार्य में रुकावट आ रही है। इस काम में तेजी लाने के लिए सड़क को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

डीएम रीना जोशी का कहना है कि तवाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पलेटा शिव मंदिर और बंदरलीमा के पास 20 फरवरी से रोजाना प्रात: पांच बजे से नौ बजे तक, सुबह 11 बजे बजे से दोपहर दो बजे तक एवं दोपहर बाद 4:30 बजे से सात बजे तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान डीडीहाट-थल-पिथौरागढ़, धारचूला-बेड़ीनाग-हल्द्वानी सड़क, अस्कोट-बगड़ीहाट-पीपली-कनालीछीना, देवलथल-कनालीछीना सड़क से आवागमन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें