फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में खतरा बने भारी बोल्डर हटाने का काम शुरू

Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में खतरा बने बोल्डरों को लोनिवि ने हटाने का कार्य तेज कर दिया है। करीब 100 मीटर क्षेत्र में मलबा समतल कर दिया है। लोनिवि की ओर से शेष करीब 400 मीटर में भी कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से सड़क मार्ग होकर ठूलीगाड़ का सफर किया था। उन्होंने बाटनागाड़ में खतरा बने बोल्डरों और मलबे को हटाने के निर्देश दिए थे।
लोनिवि के एई लक्ष्मण सामंत ने बताया कि करीब 100 मीटर सड़क क्षेत्र से बड़े बोल्डरों और मलबे को हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर यातायात सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य प्रगति पर है। एई के अनुसार करीब 500 मीटर सड़क क्षेत्र से बोल्डर हटाने और मार्ग को समतल करने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें