फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की

Mon, 03 Jun 2019 10:56 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
वट सावित्री अमावस्या पर वट वृक्ष की पूजा करती व्रतधारी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालेश्वर मंदिर में वट सावित्री पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ीं। महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। मंत्रोच्चारण पंडित तनुज जोशी ने किया। उन्होंने महिलाओं को पूजा अर्चना कराकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाएं सुबह से ही पहुंचने लगीं। बालेश्वर महादेव मंदिर में वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने पूरे श्रृंगार और पारंपरिक परिधानों के साथ मंदिर पहुंचकर वट वृक्ष का पूजन किया। उन्होंने वट वृक्ष में धागा बांधकर पति की लंबी उम्र मांगी।

पूजा अर्चना के लिए सुबह से शाम तक मंदिर में महिलाओं का आना जाना जारी रहा। इस मौके पर हेमा बिष्ट, कंचन जोशी, हेमलता बोहरा, विनीता पांडेय, विभा जोशी, रंजना अग्रवाल, रश्मि पांडेय, मंजू अधिकारी, रेशू शर्मा, रेनू गड़कोटी, कविता जोशी, अंजली शर्मा, मुन्नी खर्कवाल, सविता महर, सुधा बिष्ट, चित्रा पंत आदि ने मंदिर में वट वृक्ष का पूजन किया।  
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सजधज कर वट वृक्ष की पूजा की और अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। नगर के हथरंगिया स्थित सर्व देव मंदिर में पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के पौरोहित्य में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूजा राय, भावना जोशी, आशा जोशी, सावित्री राय, आशा राय, गुड़िया जोशी, अनीता राय, लत शर्मा, बीनू, निर्मला राय, शांति बिष्ट, शांति कोठारी, गायत्री शर्मा, भावना, निर्मला जोशी, नेहा राय, हेमा राय, बबीता, शांति, सनीता, दीपा, वंदना आदि महिलाओं ने पूजा- अर्चना की।

एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती होने की कामना की
टनकपुर। क्षेत्र में हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रांगण में स्थित वट वृृक्ष पर पूजा के लिए दिनभर व्रतधारी महिलाओं की भीड़ लगी रही। विशेषकर नवविवाहिता सुहागिनों ने उत्साह के साथ पहली बार व्रत की रस्म निभाई। उन्होंने विधि-विधान से वट वृक्ष का पूजन कर वृक्ष के चारों ओर घूमकर रक्षा सूत्र बांधा और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती होने की कामना की। वट सावित्री पर्व की आस्था सति सावित्री द्वारा पति के प्राणों की रक्षा से जुड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें