फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 बहनें सम्मानित

Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी और सीएम की पत्गी गीता धामी ने एक पौधा, प्रकृति के नाम मुहिम के तहत चंदन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान सुपर ईजा नृत्य और मिसेज सावन क्वीन प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की पहली टुकटुक संचालिका समेत 10 कर्मठ महिलाओं को नंदा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन कल्पना आर्य ने किया। इस दौरान हेमा जोशी, अंचला बोहरा, दीपा जोशी, रेखा देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, सरोज चंद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें