फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नगर में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में मंगलवार को चंपावत में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने व रैली निकालने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के कार्यक्रमों में इस तरह की बाधाएं डाली गईं, तो पार्टी कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, अशोक वर्मा, हेम तिवारी, नानू बोहरा, विमल पांडे, मनीष महर, भूप्पी मेहर, जीवन बिष्ट, कमल, संजय कुंवर, मनीष और हरीश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें