फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेयजल संकट से परेशान लोहाघाट कचहरी वार्ड के लोग खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के कचहरी वार्ड में दिनों दिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल समस्या से तंग आकर वार्ड की महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। दस दिन के भीतर पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि जल संस्थान महीने में केवल आठ से दस दिन तक ही पानी की सप्लाई कर रहा है। उसमें भी उन्हें मात्र 20 से 25 मिनट तक ही पानी मिल पाता है। जल संस्थान पूरे महीने का जल मूल्य वसूल रहा है। नलों में पानी न आने से उन्हें नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे, शिवालय मंदिर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। कहा कि जल संस्थान पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं करेगा तो वह जल मूल्य का भुगतान नहीं करेंगी।
शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर हो जाएंगे। चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि नगर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन करने वालों में कविता खर्कवाल, मंजू पांडेय, सरोज जोशी, भावना पांडेय, ज्योति राय, निर्मला राय, धर्मानंद पांडेय, कमला नाथ, उमिज देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें