चंपावत में आरसेटी के प्रशिक्षण के शुभारंभ मौके पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को महिलाओं का ड्रेस डिजायनिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट और जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एसी जोशी ने किया। उन्होंने संस्थान की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेकर सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी।
संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागी महिलाओं का माइक्रो लैब के माध्यम से एक दूसरे से परिचय कराया। प्रकाश चंद्र ने प्रतिभागियों का पंजीकरण किया। वहां विजय सिंह लडवाल, राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि थे।