राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा करते शिक्षक व छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। पं. चक्रपांणी जोशी के पुरोहित्च में पावर हाउस स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुख्य पूजा अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। मुख्यअभियंता सिविल एसके शर्मा और मुख्यअभियंता विद्युत अमिताभ झा के नेतृत्व में पावर स्टेशन की मशीनों, कलपुर्जों और औजारों की पूजा की गर्ई।
इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगरों ने विद्युत उत्पादन लक्ष्य पूरा होने के साथ ही क्षेत्र की सुख समृद्धि और संपन्नता की कामना की। इसके अलावा पावर स्टेशन के टनकपुर बैराज, सिल्ट इजेक्टर, वर्कशाप, मैकेनिकल यूनिट, सीसीयू यूनिट, डीपीएच आदि में भी औजारों और कलपुर्जों की पूजा की गई।
बाद में पावर स्टेशन स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के आसपास के अलावा नेपाल से आए अतिथियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबन्धक आनंद टेम्भरे, एनके गुप्ता, संजीव शर्मा, सीआईएसएफ के एसी बीएस बिष्ट, यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, महामंत्री देवेश शर्मा, किशन सिंह ज्याला आदि ने सहयोग दिया।