फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह से पहले ससुरालियों का पुलिस सत्यापन कराएं

Thu, 03 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा रोकने और महिलाओं के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बैठकों के जरिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक में अभियान की कामयाबी के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, वार्ड सदस्यों, ग्राम प्रधानों और महिला समूहों का संगठन बनाने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि बिटियां गलत हाथों में न जाए, इसके लिए समाज को जागरूक कर शादी से पहले ससुराल पक्ष का पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि शादी के नाम पर होने वाली महिला तस्करी को रोका जा सके।
विज्ञापन


संवेदनशील और बड़े गांवों में महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा समिति गठित करने को कहा गया। छात्राओं की छेड़छाड़ की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश डीईओ माध्यमिक और पुलिस प्रशासन को दिए।
महिला समाख्या प्रभारी भगवती पांडेय ने बताया कि गांवों में गरीब परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसला कर यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में तस्करी की कई बार शिकायतें मिलती हैं। बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्यालय सीमा विश्वकर्मा, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, डीपीओ शैली प्रजापति, तनुजा वर्मा, कमला मर्तोलिया, आशा सक्टा, आशा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें