फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के विकास के लिए महिलाओं ने तानी मुट्ठी

Mon, 13 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में वि​भिन्न मांगों को लेकर धरने में बैठे संर्घष समिति के सदस्य और महिलाएं।
विज्ञापन
चंपावत। नगर के मोटर स्टेशन पर चल रहे चंपावत विकास और संघर्ष समिति के धरने को महिलाओं ने समर्थन दिया है। उन्होंने एक स्वर में 14 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग शासन-प्रशासन से की है।
विज्ञापन


सोमवार को समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी के नेतृत्व में महिलाएं धरने पर बैठी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल एक बड़ा मुद्दा है। मेडिकल कॉलेज, गौड़ी के चौड़ाखेत पर ही झील निर्माण करने, मंच में शीघ्र महाविद्यालय की स्वीकृति करने, चंपावत में खेल स्टेडियम, सीवर लाइन की मांग पूरी की जाए।
इसके साथ ही दियूरी-चल्थी मोटर मार्ग, गोली से नंदोला रोड, पूर्व से प्रस्तावित मौन-पोखरी-नीड़- मंच मोटर मार्ग को स्वीकृति की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा। वहां पर पार्वती पंगरिया, मंजू तड़ागी, अनीता महर, सावित्री मेहता, दीक्षा चौधरी, मधु तड़ागी, सरिता, लक्ष्मी, रेखा देव सहित अनेक मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें