फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में 12.46 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर कोतवाली में बरामद स्मैक के साथ आरोपी और पुलिस टीम। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 12.46 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्मैक ले जाने में प्रयुक्त मैक्स वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस टीम ने नव योग केंद्र के पास से एनएच पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने मैक्स वाहन यूके03टीके 0058 को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार बोरागोठ निवासी विकास आर्य के कब्जे से 4.32 ग्राम, शारदा घाट निवासी यश गुप्ता से 3.41 ग्राम और सत्येंद्र दास से 4.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीन आरोपी स्मैक बेचने के लिए ले जा रहे थे। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में स्मैक तस्करी को लेकर इनपुट मिले हैं और इनके आधार पर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फोटो-13सीपीटी02पी- टनकपुर कोतवाली में बरामद स्मैक के साथ आरोपी और पुलिस टीम। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें