फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सीख रही हैं खिलौने बनाने की बारीकियां

विज्ञापन
परध्यानी गांव में महिलाओं को खिलौने बनाने का प्रशिक्षण देती केवीके की गायत्री देवी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ब्लॉक पाटी के परध्यानी में महिलाओं को खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की 20 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में खिलौनों का बाजार बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

महिलाएं खिलौने बनाने का प्रशिक्षण लेकर उन्हें बाजार में बेचकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही केंद्र की कार्यक्रम सहायिका गायत्री देवी ने बताया कि खिलौनों का व्यवसाय कम लागत में छोटे स्तर में शुरू किया जा सकता है। खिलौने बनाने के लिए फर, कारपेट, फर, फेल्ट, सिंथेटिक, कॉटन आदि सामग्री की आवश्यकता होती है। इस व्यवसाय में लागत मूल्य का डेढ़ गुना ज्यादा फायदा होता है। प्रशिक्षण में परध्यानी, ओली, कापड़ी गांव की पुष्पा ओली, प्रतिभा वर्मा, मीनाक्षी परध्यानी आदि महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें