फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवकों पर महिलाओं ने लगाया गालीगलौज और धमकाने का आरोप

Sun, 23 Feb 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के एक वार्ड की महिलाओं ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कुछ युवकों पर नशे में गालीगलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि रविवार को काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने तहरीर देकर कहा कि कुछ अराजक तत्वों के चलते उनका और बच्चों का घर से निकला दूभर हो गया है। कहा कि जब वह और बालिकाएं घराें बाहर जरूरी काम के लिए जाती हैं तो आरोपी युवक अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट करते हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें