फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अनियंत्रित कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली मार्ग पर गंगनौला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे कपिल कुमार निवासी नरसिंह डांडा अपनी कार से ससुराल दिगालीचौड़ जा रहा था। इसी दौरान गंगनौला के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन के खाई में गिरते समय चालक छिटककर बाहर आकर गिर गया। रात के अंधेरे में चालक जैसे तैसे सड़क तक पहुंचा और खुद 108 एंबुलेंस को फोन कर अस्पताल पहुंचा।
घायल का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. करन ने बताया कि चालक को गंभीर चोटें आईं थीं, प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस और लोहाघाट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें